
इंजीनियरो का कार्य बहिष्कार 10वें दिन भी जारी
सहारनपुर 27 फरवरी(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा मांगो को लेकर छेडा गया कार्य बहिकार आंदोलन दसवंे दिन भी जारी रहा। आन्दोलित कर्मचारियों ने कार्य बहिकार कर नारेबाज़ी की।
जनपद के समस्त जूनियर इंजीनियर के कार्य बहिकार के कारण विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पडने लगा है। कार्य बहिकार के दसवंे दिन केन्द्रीय पर्यवेक्षक इं0 ओपी राय, महासचिव सिचाई विभाग समीक्षा हेतु हकीकत नगर
धरना स्थल पर पहंुचे। जिसमें लोक निर्माण विभाग, सिचांई विभाग, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, लघु सिचांई, विकास प्राधिकरण, विद्युत परिषद व आवास विकास आदि विभागों के जूनियर इंजीनियर शामिल रहे। उन्होनंे कहा कि अगर 1 मार्च 2016 तक मांग नहीं मानी गयी तो 2 मार्च 2016 से प्रदेश व्यापी पूर्ण हड़ताल की जायेगी। इस दौरान संघर्ष समिति के चेयरमैन इं. सीपी सिंह ने 4800 ग्रेड पे का शासनादेश जारी होने तक जूनियर इं. को आन्दोलन जारी रखने का आहवान किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि जब तक इंजीनियरों की समस्याओं का समाधान नही हो जाता तब तक आंदोलन अथावत जारी रहेगा। दसवें दिन कार्य बहिकार करने वालों मे इं0 विपिन गौतम, इं0 उमेश चंद शर्मा, इं0 एके माथुर, इं0 सीपी सिंह, इं0 एके शर्मा ,इं0 पीके तिवारी, इं0 सतीश कुमार गर्ग, इं0 नेत्रपाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।